Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने से माहौल टाइट, आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा…

March 7, 2025

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री बिहार आने से माहौल टाइट, आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन ने कहा…

Pandit Dhirendra Krishna Shastri’s arrival in Bihar : हनुमंत कथा का आयोजन किए जाने से पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री 10 मार्च तक बिहार के गोपालगंज में हैं। बाबा के बिहार आने के पहले से ही रातनीतिक गलियारे में बयानबाजी का दौर जारी है। परंतु बाबा के बिहार में आते ही माहौल और टाइट हो गया है। आरजेडी के विधायक मुकेश रोशन बाबा की गिरफ्तारी की मांग कर दी है। इसके अलावा जेडीयू की ओर से भी बड़ा बयान आया है। शुक्रवार को जेडीयू एमएलसी गुलाम गौस ने बाबा बागेश्वर को लेकर कहा कि उन्माद फैलाएं जाने पर या कानून का उल्लंघन करेंगे तो जेल भेज दिया जाएगा। यहां नीतीश का राज है। इससे पहले भी कई बाबाओं को जेल में भेजा गया है।

बाबा यह बिहार है : गुलाम गौस

गुलाम गौस ने कहा कि बाबा समझ लें यह बिहार है। हमेशा सांप्रदायिक शक्तियों को परास्त किया गया है। ऐसे बाबाओं के बिहार दौरे पर रोक लगा देगा। हिंदू राष्ट्र देश क्यों बनेगा? यहां सभी धर्म के लोग रहते हैं। वैसे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, गृह मंत्री हिंदू हैं। बता दें कि गुलाम गौस जेडीयू के बड़े अल्पसंख्यक चेहरे हैं। वर्तमान में एमएलसी हैं। उन्होंने आगे कहा कि हनुमंत कथा कहने आए हैं तो वही कहें सिर्फ। बाबाओं को बिहार में कायदे में रहना होगा।

भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार से उठेगी : हरिभूषण ठाकुर

बता दें कि जेडीयू नेता गुलाम गौस ने भले बाबा को लेकर चेतावनी भरे लहजे में बयान दिया है लेकिन बीजेपी सॉफ्ट है। बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर ने बाबा बागेश्वर के बयान का समर्थन करते हुए कहा है कि भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा और भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की आवाज बिहार से उठेगी।

चुनाव से पहले राजनीतिक माहौल गरमाया

बिहार में चुनाव से पहले धर्म-आध्यात्म की जमीन पर धुआंधार बैटिंग हो रही है। गोपालगंज में बाबा बागेश्वर हैं। पटना में श्री श्री रविशंकर का सत्संग है। बिहार में ही मौजूद आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत भी हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें