Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

कोर्ट में पेश नहीं होने से राहुल गांधी पर लगा जुर्माना, जाने कितने रुपए चुकाने पड़ेंगे…

March 5, 2025

कोर्ट में पेश नहीं होने से राहुल गांधी पर लगा जुर्माना, जाने कितने रुपए चुकाने पड़ेंगे…

Uttar Pradesh News : लखनऊ की एक अदालत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर 200 रुपये का जुर्माना लगाया है। वीर सावरकर पर दिए गए बयान के मामले में वह सुनवाई के दौरान कोर्ट में पेश नहीं हुए, जिस वजह से अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने उन पर यह कर्रवाई की है। अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 अप्रैल 2025 को राहुल गांधी कोर्ट में हर हाल में हाजिर होने की चेतावनी दी।

वीर सावरकर पर दिया था विवादित बयान

अगर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी 14 अप्रैल 2025 को कोर्ट में उपस्थित नहीं होंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई हो सकती है। राहुल गांधी ने अकोला में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में वीर सावरकर पर विवादित बयान दिया था। उन्होंने सावरकर को अंग्रेजों का नौकर और पेंशन लेने वाला कहा था। राहुल गांधी के इस बयान के खिलाफ नृपेन्द्र पांडे इलाहाबाद हाई कोर्ट के लखनऊ बेंच पहुंच गए।

अदालत में वकील ने पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की तरफ से कोर्ट में वकील प्रांशु अग्रवाल पेश हुए। उन्होंने अदालत में पेशी से छूट की अर्जी दाखिल की। इसकी सुनवाई लखनऊ की एसीजेएम कोर्ट में चल रही है। शिकायतकर्ता वकील नृपेंद्र पांडेय ने कोर्ट में कहा कि राहुल गांधी बार-बार समन के बावजूद पेश नहीं हो रहे हैं। कोर्ट को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

दिल्ली में एक महत्वपूर्ण बैठक में थे राहुल गांधी

राहुल गांधी के वकील प्रांशु अग्रवाल ने कोर्ट में कहा कि वह इस समय लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं। उन्होंने कोर्ट को बताया, दिल्ली में राहुल गांधी की एक महत्वपूर्ण बैठक थी। इसके अलावा भी उन्हें कई कार्यक्रमों में जाना था, जिसके कारण वे कोर्ट में हाजिर नहीं हो सके.” कील प्रांशु अग्रवाल ने बताया कि राहुल गांधी कोर्ट का सम्मान करते हैं और वो जानबूझकर पेशी होने से बचने की कोशिश नहीं कर रहे हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें