Site icon Dainik Savera Times

विपक्ष का चेहरा कुछ और, चरित्र कुछ और-शेखावत

जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठा रहे विपक्षी दलों पर एक बार फिर निशाना साधते हुए कहा है कि विपक्ष का चेहरा कुछ और है और चरित्र कुछ और जो एक बार फिर देश की जनता के सामने उजागर हो रहा है।

शेखावत शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र जोधपुर पहुंचने पर मीडिया से बातचीत में यह बात कही। उन्होंने कहा कि जिनको लोकतंत्र की इस व्यवस्था में जनता ने नकार दिया है, वो सारे लोग अब पराजय को इस तरह से अपनी खींझ के रूप में अभिव्यक्त कर रहे हैं लेकिन देश की जनता इनके चाल, चरित्र और चेहरे को पहचान चुकी है। आज भारत का लोकतंत्र 75 साल से ज्यादा का हो गया है। जिस संविधान को लेकर वो जगह-जगह अपना प्रदर्शन करते हैं या जिस संविधान को बचाने का संकल्प लेते दिखाई देते हैं, उस संविधान में जो प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था को चलाने के लिए बनाई गई हैं, उसे ही ठुकराते और झुठलाते हुए दिखाई देते हैं।

Exit mobile version