Site icon Dainik Savera Times

इस जिले में 111 पाकिस्तानी नागरिक, 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने का आदेश

There are 111 Pakistani citizens in this district

There are 111 Pakistani citizens in this district

महाराष्ट्र डेस्क : पुणे जिला प्रशासन ने जिले में रह रहे 111 पाकिस्तानी नागरिकों की पहचान की है और उन्हें 27 अप्रैल तक भारत छोड़ने के निर्देश दिए गए है। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले उपरांत पाकिस्तानी नागरिकों को जारी किए गए सभी प्रकार का वीजा निलंबित किए जाने की पृष्ठभूमि में यह कार्रवाई की गई है। हालांकि, चिकित्सा वीजाधारकों के लिए यह अवधि दो दिन अधिक होगी।

जिलाधिकारी जितेंद्र डूडी ने पत्रकारों को बताया कि वीजा जारी करने वाले अधिकारियों और पासपोर्ट कार्यालय से पाकिस्तानी नागरिकों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है। उन्होंने कहा, ‘‘अभी तक हमें पाकिस्तान के 111 नागरिकों के बारे में जानकारी मिली है और उन सभी को सूचित कर दिया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर उनके लिए देश छोड़ना अनिवार्य है।’’

57 नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर

जिलाधिकारी ने बताया कि ये वीजा विभिन्न कारणों से जारी किए गए हैं, जिनमें पर्यटन और चिकित्सा उपचार भी शामिल हैं। उन्होंने कहा, ‘‘चिकित्सा कारणों से यहां आए लोगों को 29 अप्रैल तक लौटने की छूट दी गई है।’’ इस बीच, छत्रपति संभाजीनगर पुलिस ने बताया कि पाकिस्तान के 57 नागरिक दीर्घकालिक वीजा पर शहर में हैं। जिले के एक अधिकारी ने मीडिया को बताया कि जिलाधिकारी कार्यालय इस मामले में आगे के निर्देशों की प्रतीक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा, ‘‘छत्रपति संभाजीनगर शहर में पाकिस्तान के 57 नागरिक हैं, लेकिन वे सभी दीर्घकालिक वीजा (एलटीवी) पर हैं।’’

Exit mobile version