Site icon Dainik Savera Times

इस बार कांग्रेस को 20 से अधिक सीटे नहीं मिलेगी: KCR

मधिरा: तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति के प्रमुख केसीआर ने कहा कि तेलंगाना देश के लिए धान का कटोरा बन गया है. उन्होंने कहा कि हमारा एकमात्र राज्य है जो हर घर को पेयजल उपलब्ध कराता है. केसीआर चुनाव अभियान के तहत खम्मम जिले के मधिरा में आयोजित एक जन आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ईमानदारी से काम करोगे तो सफलता मिलेगी. इस बार कांग्रेस को 20 सीटों से अधिक नहीं मिलेगी।

चंद्रशेखर राव ने कांग्रेस की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि इस पार्टी ने दलितों को वोट बैंक के तौर पर इस्तेमाल किया. दलित समुदाय का एक भी वोट भट्टी विक्रमार्क को नहीं जाना चाहिए. उन्होंने चुनाव क्षेत्र की जनता से अनुरोध किया कि अगर उनके उम्मीदवार कमल राजू जीतते हैं, तो हम मधिरा में सभी दलितों को दलितबंधु देंगे. कांग्रेस के पास एक दर्जनमुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार हैं. उन्हें फिर 20 सीटें ही मिलेंगी।

Exit mobile version