Site icon Dainik Savera Times

पीएम मोदी के नेतृत्व में राज्य की जनता भाजपा को देगी प्रचंड बहुमत : अमित शाह

जयपुर: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने वीरवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता उन्हें प्रचंड बहुमत देने के लिए खड़ी है. यहां सभी रिकॉर्ड तोड़कर भाजपा की सरकार बनेगी. देशभर में प्रचलित ओल्ड पेंशन स्कीम पर वे बोले कि ओपीएस को लेकर भी कमेटी बनायी है।

यहां पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि राजस्थान में पिछले पांच साल में प्रतिदिन 19 मामले सामने आए हैं. यहां 35 हजार से ज्यादा दुष्कर्म की घटनाएं दर्ज हुई हैं. देशभर में रेप के केसों में यहां 22 प्रतिशत मामले हैं, फिर भी अशोक गेहलोत सरकार के कोई फर्क नहीं पड़ रहा है. महिलाएं एकजुट होकर अशोक गेहलोत के खिलाफ और नरेंद्र मोदी के साथ नजर आ रही हैं. साथ ही राजस्थान में 19 हजार से ज्यादा किसानों की भूमि को नीलाम किया. किसानों से कर्ज माफी का वादा करके आई गहलोत सरकार पांच साल में 5 प्रतिशत किसानों का भी कर्ज माफ नहीं कर पाई. किसान गहलोत सरकार के खिलाफ भाजपा के साथ लामबंद होकर खड़े हैं. यहां दर्जनों किसान आत्महत्या कर चुके हैं।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि पीएम मोदी ने देश को सुरक्षित किया है, समृद्ध किया है, अर्थव्यवस्था को 5वें नंबर पर लेकर आएं, तिरंगा चंद्रमा पर लहराया। उन्होंने कहा कि जब-जब मोदी जी का अपमान हुआ है, तब जनता ने कांग्रेस को जवाब दिया है. अशोक गहलोत की खुद की कोई गारंटी नहीं हैं वो क्या गारंटी देंगे. शाह ने कहा कि हमारे लिए तो बहुत अच्छा है कि अशोक गहलोत के चेहरे पर चुनाव हो, हमें ये सूट करता है. गहलोत साहब का एकमात्र एजेंडा वैभव गहलोत को मुख्यमंत्री के तौर पर लांच करने का है।

Exit mobile version