Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने छत्तीसगढ़ और हरियाणा के किसान संगठनों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की

December 10, 2024

केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chauhan ने छत्तीसगढ़ और हरियाणा के किसान संगठनों से विभिन्न विषयों पर चर्चा की

Shivraj Singh Chauhan : आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ और हरियाणा के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से भेंट कर विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

बता दें कि प्रत्येक मंगलवार को किसानों से मिलने के क्रम में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखे कि, किसान संगठनों के प्रतिनिधियों से मुलाकात करके विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।

इस चर्चा में छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ, नौगामा खाप किसान संगठन जींद, सतरोल खाप सेवा समिति हिसार और नांदल खाप रोहतक के किसान साथी शामिल हुए। इस दौरान किसान संगठनों ने केंद्र सरकार द्वारा कृषि एवं किसान कल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। साथ ही अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
शिवराज सिंह चौहान ने आगे कहा कि, किसानों का कल्याण केंद्र सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार कृषि तथा किसान के विकास के लिए संकल्पित है।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के किए गए पोस्ट को लोगों ने पसंद करने के साथ साथ रिपोस्ट किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें