Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का पलटवार, कहा..

March 6, 2025

तेजस्वी यादव के बयान पर केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह का पलटवार, कहा..

Rajiv Ranjan Singh’s retort : केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन (ललन) सिंह ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नेता तेजस्वी यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि जब लालू यादव 1990 में मुख्यमंत्री बने थे तो वो कुछ नहीं थे वो तो नीतीश कुमार ने रात-रातभर प्रचार करके लालू को मुख्यमंत्री बनाया। जब एक विधायक भी लालू यादव को पसंद नहीं कर रहा था, वे खुद प्रस्तावक थे और शिवशंकर मास्टर विधायक सिर्फ उनके समर्थक थे, सिर्फ यहीं दो आदमी थे तो क्या बोलेंगे वो (तेजस्वी यादव)।

सरकार को बचाने वाला बजट : तेजस्वी

इसके अलावा जब ललन सिंह से मीडिया से बातचीत के दौरान सवाल किया गया कि तेजस्वी बजट को सरकार बचाने वाला बजट बता रहे हैं। इस बयान पर उन्होंने कहा कि बजट अगर बढ़िया हैं तो वो कहते हैं सरकार बचाने वाला बजट है। उसमें कुछ दिमाग नहीं है जो आज तक कुछ नहीं किए, अब क्या करेंगे। अब उनके पास सिर्फ बातें बची है वो बोल रहे हैं और उन्हें बोलने दिजिए। उनके बोलने से कोई फर्क नहीं पड़ता।

लालू यादव प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली गए थे : राजीव रंजन सिंह

एक अन्य सवाल के जवाब में केंद्रीय मंत्री ने कहा कि लालू यादव प्रधानमंत्री बनने के लिए दिल्ली गए थे, जब एच डी देवगौड़ा प्रधानमंत्री बन रहे थे। इस दौरान जब वह स्टेशन पर उतरे तब कहा लालू यादव इज कमिंग, प्राइम मिनिस्टर मेकिंग, और इधर चारा घोटाला हो गया जिसके कारण वह फिर अंदर चले गए।

तेजस्वी के बयान पर बोला हमला

बिहार बीजेपी प्रवक्ता प्रभाकर कुमार मिश्रा ने भी तेजस्वी यादव के बयान पर हमला बोला, उन्होंने कहा कि 9वीं फेल व्यक्ति जब ओल्ड और न्यू मॉडल की बात करता है तो बड़ी हंसी आती है। तेजस्वी यादव को मालूम होना चाहिए कि आपके पिता ने कितने रिटायर्ड अधिकारियों को एक्सटेंशन दिया था, अपने इर्द-गिर्द रखा था वो दिन भूल गए क्या?

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें