
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है। इस फैसले से प्रदेश के लोगों को महानवमी का त्योहार मनाने के लिए छुट्टी मिलेगी।
उत्तर प्रदेश सरकार के सामान्य प्रशासन अनुभाग की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, वर्ष 2026 के लिए पहले घोषित सार्वजनिक अवकाशों की सूची में बदलाव किया गया है। इसके तहत 19 अक्टूबर, सोमवार को महानवमी के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश निगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट, 1881 के तहत लागू होगा। सरकार ने इस फैसले की जानकारी संबंधित अधिकारियों और विभागों को भी भेज दी है, ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके।
सरकार की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पहले घोषित अवकाश सूची के बाकी सभी प्रावधान पहले की तरह लागू रहेंगे। केवल महानवमी के अवसर पर 19 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित करने के लिए सूची में संशोधन किया गया है।
महानवमी नवरात्रि का महत्वपूर्ण पर्व है। इस दिन मां दुर्गा के नौवें स्वरूप मां सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से लोगों को धार्मिक अनुष्ठान, पूजा-पाठ और त्योहार की तैयारियों के लिए समय मिल सकेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय के बाद अब 19 अक्टूबर 2026 को महानवमी के अवसर पर प्रदेश में घोषित सार्वजनिक अवकाश लागू होगा।
मेष: दिन शुभ रहेगा...