Last Updated: October 30, 2026

Dainik Savera Times Logo

जल्द भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ इस दिन करेंगे भारत दौरा

March 12, 2025

जल्द भारत आ सकते हैं अमेरिकी उपराष्ट्रपति अपनी पत्नी के साथ इस दिन करेंगे भारत दौरा

US Vice President visit India : अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अपनी पत्नी उषा वेंस के साथ मार्च के अंत में भारत की यात्रा करेंगे। यह जानकारी पोलिटिको ने योजनाओं से परिचित तीन स्नेतों के हवाले से दी। जनवरी में पदभार ग्रहण करने के बाद से यह अमेरिकी उपराष्ट्रपति की दूसरी विदेश यात्रा होगी।

इससे पहले उन्होंने फरवरी में फ्रांस और जर्मनी की यात्र की थी। अमेरिकी उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस के माता-पिता भारत से अमेरिका चले गए थे। दूसरी अमेरिकी महिला के रूप में यह उनका अपने पैतृक देश का पहला दौरा होगा। श्रीमती वेंस की मां आणविक जीवविज्ञानी और पिता मैकेनिकल इंजीनियर हैं, जो आंध्र प्रदेश के मूल निवासी थे और बाद में अमेरिका में बस गए।

उपराष्ट्रपति की पहली विदेश यात्रा म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में एक उग्र भाषण से चिह्नित हुई, जहां उन्होंने अवैध प्रवासन से निपटने, धार्मिक स्वतंत्रता की अनदेखी करने और चुनावों को पलटने के लिए यूरोपीय सरकारों की आलोचना की थी। उनकी भारत यात्रा ऐसे समय में भी हो रही है जब दोनों देश 2025 तक पारस्परिक रूप से लाभकारी बहु-क्षेत्रीय द्विपक्षीय व्यापार समझौते (बीटीए) के पहले चरण पर बातचीत कर रहे हैं।

छह मार्च तक वाशिंगटन का किया दौरा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रम्प ने 13 फरवरी को व्हाइट हाउस में अपनी बैठक के दौरान वार्ता को आगे बढ़ाने के लिए वरिष्ठ प्रतिनिधियों को नामित करने पर सहमति व्यक्त की थी। उन्हें बाजार पहुंच बढ़ाने, टैरिफ और गैर-टैरिफ बाधाओं को कम करने और आपूर्ति श्रृंखला एकीकरण को गहरा करने की दिशा में काम करना था।

वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने अमेरिकी वाणिज्य सचिव, अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि और उनकी टीमों के साथ बातचीत के लिए तीन से छह मार्च तक वाशिंगटन का दौरा किया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें