Site icon Dainik Savera Times

कांग्रेस के दिग्गज नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचोरी BJP में शामिल

भोपाल। पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेश पचोरी आगामी लोकसभा चुनाव के पूर्व आज कांग्रेस का हाथ जोड़ कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए।
पचोरी ने यहां स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में भाजपा की सदस्यता ले ली। इस दौरान पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वरिष्ठ मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व मंत्री डा. नरोत्तम मिश्र भी उपस्थित रहे। शर्मा और चौहान ने पचोरी को भाजपा की सदस्यता दिलाई। कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता भी भाजपा में शामिल हुए हैं। पचोरी केंद्र सरकार में मंत्री रह चुके हैं और उनका भोपाल और आसपास के क्षेत्रों में प्रभाव है।

Exit mobile version