Site icon Dainik Savera Times

रामनवमी पर गैर भाजपा शासित राज्यों में हिंसा ‘तुष्टीकरण की नीतियों का नतीजा : CM योगी

Tradition of Sanatan

Tradition of Sanatan


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि गैर-भारतीय जनता पार्टी (BJP) शासित राज्यों में रामनवमी पर हुई हिंसा ‘तुष्टीकरण की नीतियों’ का नतीजा है। मुख्यमंत्री योगी ने रविवार को छत्तीसगढ़ दौरे पर जाने से पहले यहां अपने पांच कालिदास मार्ग स्थित सरकारी आवास पर ‘पीटीआई-वीडियो’ से कहा, ‘‘ गैर भाजपा शासित राज्यों में होने वाली हिंसा तुष्टीकरण की नीतियों का दुष्परिणाम है। पश्चिम बंगाल के साथ-साथ गैर भाजपा शासित प्रदेशों में रामनवमी और होली पर जो दंगे हुए, यह बहुसंख्यक समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने जैसा है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ तुष्टिकरण के नाम पर वोट बैंक की राजनीति ने इस तरह के सांप्रदायिक तनाव को जन्म दिया है। यह चिंता का विषय है और देश की जनता के लिए संदेश है।’’

योगी ने सवाल किया, ‘‘जब ये लोग रामनवमी पर शांतिपूर्ण जुलूसों को सुरक्षा प्रदान नहीं कर सकते तो वे बहनों और बेटियों की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित कर सकते हैं।’’ उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे अपने वोट के जरिए उन ‘‘तथाकथित धर्मनिरपेक्ष लोगों और पार्टियों’’ को संदेश दें जो हमारी भावनाओं से खेलते हैं। योगी ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ में जनता-जनार्दन से संवाद करने और उत्तर प्रदेश व अयोध्या का संदेश उन तक पहुंचाने का अवसर मुझे प्राप्त होगा।

Exit mobile version