Last Updated: October 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

हम सिर्फ कड़ा और पगड़ी पहनना नहीं चाहते, सिख छात्र ने राहुल गांधी से कर दी ये बड़ी मांग… देखें Video

May 4, 2025

हम सिर्फ कड़ा और पगड़ी पहनना नहीं चाहते, सिख छात्र ने राहुल गांधी से कर दी ये बड़ी मांग… देखें Video

नेशनल डेस्क : अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में शामिल हुए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में राहुल गांधी अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम के दौरान छात्रों से बातचीत करते नजर आ रहे हैं। कार्यक्रम के समय एक सिख छात्र ने राहुल गांधी से 1984 में हुए दंगों और सिखों के मुद्दों को लेकर कुछ सवाल पूछे।

सिख छात्र ने राहुल गांधी से पूछा कि, “आपने कहा कि राजनीति निडर से होनी चाहिए, डरने की कोई बात नहीं होनी चाहिए, लेकिन हम सिर्फ कड़ा पहनना नहीं चाहते, हम सिर्फ पगड़ी बांधना नहीं चाहते, हमें अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता चाहिए, जिसकी कांग्रेस पार्टी के शासन में अनुमति नहीं थी।” छात्र ने कांग्रेस पर सिख आवाजों को अनसुना करने और 1984 के दंगों के आरोपी सज्जन कुमार जैसे लोगों को बचाने के भी आरोप लगाए।

पार्टी से कई गलतियां उस समय हुईं

इस पर राहुल गांधी ने कहा कि उस समय पार्टी से कई गलतियां हुईं, जब वे वहां नहीं थे। राहुल गांधी ने आगे कहा कि, वे कांग्रेस पार्टी से इतिहास में हुई हर गलती की जिम्मेदारी लेने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, “मैंने सार्वजनिक रूप से कहा है कि 80 के दशक में जो हुआ वह गलत था। मैं कई बार स्वर्ण मंदिर (Golden Temple) गया हूं। भारत में सिख समुदाय के साथ मेरे बहुत अच्छे संबंध हैं।”

BJP IT सेल के प्रमुख ने किया शेयर

बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने वीडियो शेयर कर राहुल गांधी पर तंज कसा है। उन्होंने एक्स पर अपने पोस्ट में लिखा, “एक युवा छात्र ने राहुल गांधी से कहा कि आपने सिखों के साथ अच्छा नहीं किया है और उन्हें उनकी पिछली अमेरिकी यात्रा के दौरान फैलाए गए कथित डर और भ्रम की याद दिलाई। अब राहुल गांधी को सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें