Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

VVPAT-EVM में हम पक्षकार कभी नहीं रहे : कांग्रेस

April 26, 2024

VVPAT-EVM में हम पक्षकार कभी नहीं रहे : कांग्रेस

नई दिल्ली। कांग्रेस ने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) के माध्यम से पड़े मतों के साथ वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट (वीवीपैट) संबंधी याचिका के उच्चतम न्यायालय में खारिज होने के बाद शुक्रवार को कहा कि जिन याचिकाओं के माध्यम से चुनौती दी गई उनमें कांग्रेस कभी पक्षकार नहीं रही है। कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने आज यहां जारी एक बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी इस याचिका में पक्षकार नहीं रही है। उन्होंने कहा, ‘‘वीवीपैट पर जिस याचिका को आज सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है उसमें कांग्रेस प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से एक पक्ष नहीं थी। हमने दो न्यायाधीशों की पीठ के फैसले को संज्ञान में लिया है।

चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाये रखने और इसे बढ़ाने के लिए वीवीपैट के अधिक से अधिक उपयोग पर हमारा राजनीतिक अभियान जारी रहेगा।’’ गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट ने ईवीएम के माध्यम से पड़े मतों के साथ वीवीपैट की पर्चियों की गिनती (मिलान) 100 फीसदी तक बढ़ाने या मतपत्रों की पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग वाली याचिकाएं आज सर्वसम्मति से खारिज कर दी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें