Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘मातृभाषा में पढ़ाने करने वाले दुनिया भर में सफल हो रहे, भाषा विवाद के बीच CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान

March 17, 2025

‘मातृभाषा में पढ़ाने करने वाले दुनिया भर में सफल हो रहे, भाषा विवाद के बीच CM चंद्रबाबू नायडू का बड़ा बयान

नेशनल डेस्क: आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने सोमवार को विधानसभा में एक महत्वपूर्ण बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग अपनी मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करते हैं, वे दुनिया में सफलता पा रहे हैं। नायडू ने यह भी कहा कि यह एक गलत धारणा है कि केवल अंग्रेजी भाषा में ही ज्ञान प्राप्त किया जा सकता है।

‘मातृभाषा में शिक्षा हासिल करने वाले दुनिया में सफल हो रहे’
सीएम नायडू ने कहा, “भाषा सिर्फ संवाद का एक तरीका है, ज्ञान तो किसी भी भाषा में पाया जा सकता है। जिन लोगों ने अपनी मातृभाषा में शिक्षा हासिल की है, वे दुनियाभर में सफल हो रहे हैं।” उन्होंने कहा कि मातृभाषा में शिक्षा प्राप्त करना आसान होता है और यह बच्चों के लिए समझने में भी अधिक सहायक होता है।

भाषा विवाद के बीच आई टिप्पणी
मुख्यमंत्री नायडू की यह टिप्पणी हाल ही में उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण द्वारा तमिलनाडु सरकार और केंद्र सरकार के बीच चल रहे भाषा विवाद पर टिप्पणी करने के बाद आई है। नायडू ने स्पष्ट कहा, “भाषा नफरत फैलाने के लिए नहीं होती। आंध्र प्रदेश में हमारी मातृभाषा तेलुगु है, हिंदी राष्ट्रीय भाषा है और अंग्रेजी अंतरराष्ट्रीय भाषा है।”

भाषाओं का महत्व और अपील
मुख्यमंत्री नायडू ने आगे कहा कि मातृभाषा को छोड़कर अधिक भाषाएं सीखना महत्वपूर्ण है, ताकि हम अपनी आजीविका के लिए और अन्य क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने कहा, “राष्ट्रीय भाषा हिंदी को सीखने से हम दिल्ली में आसानी से बातचीत कर सकते हैं।” उन्होंने लोगों से अपील की कि भाषाओं को लेकर अनावश्यक राजनीति में न पड़ें और ज्यादा से ज्यादा भाषाएं सीखने का प्रयास करें। यह बयान नायडू ने भारतीय भाषाओं के महत्व को बताते हुए दिया, ताकि लोग अपने मातृभाषा में शिक्षा ग्रहण करने पर गर्व महसूस करें।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें