Site icon Dainik Savera Times

GST के आतंक का देश भर में करेंगे आज खुलासा : कांग्रेस

Delhi Elections 2025

Delhi Elections 2025

नई दिल्ली। कांग्रेस ने सरकार के वस्तु एवं सेवा कर-जीएसटी को आतंक करार देते हुए इसके खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और पार्टी के नेता देश के 12 शहरों में जीएसटी के आतंक के विभिन्न विन्दुओं का खुलासा करेंगे। कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने गुरुवार को ट्वीट कर यह जानकारी देते हुए कहा कि आज दोपहर 12 बजे देश के 12 शहरों में पार्टी के 12 नेता जीएसटी के आतंक का प्रेस वार्ताओं के माध्यम से खुलासा करेंगे।

उन्होंने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेता गौरव गोगोई जोरहाट असम, प्रवीण चक्रवर्ती विजयवाडा आंध्र प्रदेश, शक्ति सिंह गोहिल दिल्ली, मोहन कुमार मंगलम अहमदाबाद गुजरात, जय नारायण व्यास सूरत गुजरात, डॉ अजय कुमार चंडीगढ़ हरियाणा, राजीव गोड़ा तिरुवनंतपुरम केरल, सचिन पायलट मुंबई, टी एस सिंहदेव भोपाल मध्य प्रदेश, पवन खेड़ा जयपुर राजस्थान, सुप्रिया श्रीनेत लखनऊ तथा एमएम पल्लम राजू कोलकाता में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

ये भी पढ़ें: रात 8 बजे बजेगा सायरन, रहेगा ब्लैकआउट… पंजाब के इन शहरों में होगी मॉक ड्रिल

Exit mobile version