Site icon Dainik Savera Times

‘कार्यकर्ताओं ने कमाल कर दिया, कमल खिला दिया’, बंगाल में बंपर जीत पर बोले पीएम मोदी

"Workers have done wonders, made the lotus bloom," said PM Modi

"Workers have done wonders, made the lotus bloom," said PM Modi

नई दिल्ली: दिल्ली स्थित भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय में जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने “कमाल कर दिया, कमल खिला दिया।” पीएम मोदी ने कहा कि यह जीत कई सालों की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने बताया कि आज हर कार्यकर्ता के चेहरे पर खुशी दिख रही है और यह दिन देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है।

लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया: पीएम मोदी 

उन्होंने देश के लोकतंत्र और “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना पर भरोसा जताते हुए कहा कि यह परिणाम जनता के विश्वास को दर्शाते हैं। प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल, असम, पुदुचेरी, तमिलनाडु और केरल की जनता का धन्यवाद किया और कहा कि लोगों ने भाजपा पर भरोसा जताया है। इसके अलावा उन्होंने उपचुनावों का जिक्र करते हुए बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, नगालैंड और त्रिपुरा में भी पार्टी को जीत मिली है।

 

पीएम मोदी ने एनडीए की नेता सुनेत्रा पवार को जीत की बधाई दी और सभी राज्यों की जनता का आभार व्यक्त किया। अपने भाषण में उन्होंने “गंगा से गंगासागर तक कमल खिलने” की बात कही और बताया कि उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल जैसे राज्यों में भाजपा-एनडीए की सरकार है, जो एक बड़े राजनीतिक विस्तार को दिखाता है।

बंगाल में 93% वोटिंग अपने आप में ऐतिहासिक थी: पीएम मोदी 

पीएम मोदी ने कहा, ”इन पांच राज्यों के लोगों ने दुनिया को दिखा दिया है कि हमारा भारत डेमोक्रेसी की जननी क्यों है। आज, न सिर्फ भारत की डेमोक्रेसी जीती, बल्कि संविधान भी जीता। आज, हमारे संवैधानिक संगठन और हमारी डेमोक्रेटिक प्रक्रियाएं जीती हैं। पश्चिम बंगाल में लगभग 93% वोटिंग अपने आप में ऐतिहासिक थी”

सुरक्षा बलों को दिल से बधाई देता हूं: प्रधानमंत्री मोदी 

प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं चुनाव आयोग, वोटिंग प्रक्रिया में शामिल सभी भाइयों और बहनों और खासकर सुरक्षा बलों को दिल से बधाई देता हूं। भारतीय लोकतंत्र की गरिमा बनाए रखने में आपके योगदान को इतिहास हमेशा याद रखेगा।”

Exit mobile version