Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

Bengal Elections: TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, अमित शाह बोले- 15 दिन राज्य में रहकर संभालूंगा चुनावी मोर्चा

April 2, 2026

Bengal Elections: TMC-BJP के बीच कड़ी टक्कर, अमित शाह बोले- 15 दिन राज्य में रहकर संभालूंगा चुनावी मोर्चा

नेशनल डेस्क: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राजनीति काफी गरमा गई है। सत्ताधारी पार्टी टीएमसी और विपक्षी पार्टी बीजेपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है।

यह भी पढ़ें-
केरल चुनाव: ‘पेंशन 3,000 रुपए, रोजगार-वेलफेयर पर बड़ा फोकस’, UDF ने घोषणापत्र में किए बड़े वादे
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल 7 रुपये और डीजल इतने रुपये हुआ महंगा, इन पंपों पर बढ़े प्राइज
श्रीनगर: लाल चौक के पास स्कूल वैन पलटी, चालक की मौत, दो छात्र घायल

शुभेंदु अधिकारी की जीत से बदलाव की शुरुआत होगी- शाह

गुरुवार को अमित शाह नंदीग्राम पहुंचे, जहां वे बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि वे अगले 15 दिनों तक पश्चिम बंगाल में ही रहेंगे और चुनाव की पूरी जिम्मेदारी संभालेंगे। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी की जीत से राज्य में बदलाव की शुरुआत होगी।

 

ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा

अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछली बार ममता बनर्जी नंदीग्राम में हार चुकी हैं और इस बार वे सिर्फ एक सीट ही नहीं, बल्कि पूरे राज्य में हार का सामना करेंगी। शाह ने दावा किया कि इस बार नंदीग्राम की जनता फिर से इतिहास दोहराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने पूरे बंगाल का दौरा किया है और हर जगह लोगों में सरकार के खिलाफ नाराजगी देखने को मिल रही है। उनके मुताबिक, लोग बदलाव चाहते हैं और ममता बनर्जी की सरकार को हटाना चाहते हैं।

अमित शाह ने टीएमसी सरकार पर कई आरोप भी लगाए। उन्होंने कहा कि राज्य में “टोलबाजी” (जबरन वसूली), गुंडागर्दी, बेरोजगारी और बम धमाकों जैसी समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठ को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे जनसंख्या संतुलन प्रभावित हो रहा है।

बेरोजगारी कम करेंगे, विकास के नए अवसर पैदा करेंगे- बीजेपी

बीजेपी की तरफ से उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी सरकार बनती है, तो बेरोजगारी कम की जाएगी और विकास के नए अवसर पैदा किए जाएंगे। उनका कहना है कि इससे बंगाल फिर से अपनी पुरानी पहचान हासिल कर सकेगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें