Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा का किसान पंजाब के भाइयों के साथ, आंदोलन में हमारी होगी जीत : Farmer Shamsher

December 14, 2024

हरियाणा का किसान पंजाब के भाइयों के साथ, आंदोलन में हमारी होगी जीत : Farmer Shamsher

जींद : फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी और ऋण माफी समेत कई मांगों को लेकर किसान दिल्ली चलो पैदल मार्च फिर से शुरू करने जा रहे हैं। किसान आंदोलन में जेल काट चुके शमशेर ने शनिवार को कहा कि हम किसानों के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ेंगे। मेरा मानना है कि पंजाब का किसान अकेला नहीं है, हरियाणा के किसान उनके साथ हैं। हम इस लड़ाई में जरूर जीत दर्ज करेंगे। किसान नवनीत ने कहा, ‘मैं सरकार को बताना चाहता हूं कि किसान एक राज्य का नहीं पूरे देश का किसान होता है। मैं किसानों के साथ पहले भी खड़ा था और आज भी खड़ा हूं। हमने किसानों से अपील की है कि जहां जरूरत पड़ेगी, हम आपके साथ खड़े हैं। इस आंदोलन में पंजाब का किसान अकेला नहीं है, हम उनके साथ हैं। पिछले किसान आंदोलन के दौरान 34 दिन मैं तिहाड़ जेल में बंद रहा। हमें किसी से डर नहीं है।’

मुझे नहीं लगता कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी : नवनीत
रामचन्द्र जांगड़ा के बयान पर नवनीत ने कहा कि केंद्र और राज्य में उनकी सरकार थी। मैं जानना चाहता हूं कि इस दौरान उनकी सरकार के पुलिस अधिकारी क्या कर रहे थे। मुझे नहीं लगता कि सरकार किसानों की मांगों को पूरा करेगी। दरअसल, हरियाणा के भाजपा सांसद रामचन्द्र जांगड़ा ने आपत्तिजनक बयान देते हुए कहा कि किसान आंदोलन के दौरान टिकरी और सिंघु बॉर्डर के गांवों से 700 लड़कियां गायब हो गई हैं और पंजाब के नशेड़ियों ने हरियाणा में नशा बढ़ा दिया। साल 2021 से पहले हरियाणा में नशा नहीं था, लेकिन अब हमारे नौजवान नशे से मर रहे हैं। किसान आंदोलन के नाम पर कुछ लोग चंदा उगाही कर रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत शुक्रवार को पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर पहुंचे। वहां उन्होंने आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें