Site icon Dainik Savera Times

हॉस्टल में AC की सुविधा न मिलने पर IIM के स्टूडेंटों ने मेस में सोकर किया अनोखे ढंग से विरोध प्रदर्शन

अमृतसरः (कंग)। पंजाब भर में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। वहींस इसी बीच इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अमृतसर आईआईएम के छात्रों ने हॉस्टल में एयर कंडीशनर (एसी) की सुविधा नहीं मिल रही है। ऐसे में वहां के छात्रों ने प्रबंधन का ध्यान खींचने के लिए अलग ही तरीके से विरोध जताया। उन्होंने हॉस्टल के मेस कम कैंटीन में सोकर विरोध जताया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोगों के बीच यह चर्चा का विषय भी बन गया है।

हालांकि इसके बाद मीडिया से बातचीत में संस्थान ने कहा कि छात्रों की ओर से शिकायत की गई है। लेकिन उन्होंने हॉस्टल किराए पर ले रखा है। हॉस्टल की बिजली लाइन हैवी वोल्टेज सहने में सक्षम नहीं है। जल्द ही एयर कूलर लगा दिए जाएंगे। पूरी प्रक्रिया तीन सप्ताह में पूरी कर ली जाएगी।

IIM स्टूडेंट्स का कहना है कि मैस व कैंटीन में AC की सुविधा है, लेकिन हॉस्टल में यह सुविधा नहीं है। हॉस्टल में कूलर भी नहीं हैं। गर्मी बहुत ज्यादा हो गई है, ऐसे में स्टूडेंट्स को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। इसलिए स्टूडेंट्स खाने के समय में जुटे थे।

इसके बाद वहां पर सोकर उन्होंने विरोध जताया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। हालांकि स्टूडेंट्स ने बताया कि वह इस मामले को काफी समय से उठा रहे हैं। लेकिन उसमें उन्हें कोई सफलता नहीं मिल रही थी। ऐसे में उन्होंने यह कदम उठाना पड़ा।

Exit mobile version