Site icon Dainik Savera Times

हिजाब पर कमेंट करने पर भड़की मुस्लिम छात्राएं कहा BJP विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ हो FIR दर्ज

सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली छात्राओं का आरोप है कि एनुअल फंक्शन के मौके पर स्थानीय विधायक बालमुकुंद आचार्य को बुलाया गया था. लेकिन बीजेपी विधायक ने स्कूल में आकर हिजाब को लेकर बातें कीं. यही नहीं, धार्मिक नारे भी लगवाए।

राजस्थान के भगवाधारी भाजपा विधायक बालमुकुंद आचार्य की अब मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. राजधानी जयपुर के मुस्लिम बाहुल्य हवामहल विधानसभा से विधायक के खिलाफ अब मुस्लिम छात्राएं सड़कों पर उतर आई हैं. सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली मुस्लिम छात्राओं ने अपने परिजनों के साथ सुभाष चौक पुलिस थाने का घेराव भी किया. छात्राओं ने स्कूल में लगे धार्मिक नारों को लेकर प्रदर्शन किया।

छात्राओं का कहना है कि शिक्षा के मंदिर में हिंदू-मुसलमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. हम लोग बीजेपी विधायक बालमुकुंद आचार्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. छात्राओं के थाने के घेराव के बाद पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और छात्राओं को समझाइश दी. लेकिन आक्रोशित छात्राओं का कहना था कि जब तक विधायक बालमुकुंद आचार्य पर एफआईआर दर्ज नहीं होगी, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा.

Exit mobile version