Site icon Dainik Savera Times

Bengal Elecion 2026:’बंगाल का अगला CM स्थानीय BJP कार्यकर्ता होगा’, अमित शाह का ममता बनर्जी पर पलटवार

Three absconding Indian gangsters deported from Malaysia to India

Three absconding Indian gangsters deported from Malaysia to India

नेशनल डेस्क: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के “बाहरी” वाले बयान पर जवाब देते हुए कहा कि अगर BJP सत्ता में आती है, तो राज्य का अगला मुख्यमंत्री बंगाल में जन्मा और पला-बढ़ा व्यक्ति होगा।

कोलकाता में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने कहा कि ममता बनर्जी लोगों में यह भ्रम फैला रही हैं कि BJP की सरकार बनने पर बाहरी लोग शासन करेंगे। उन्होंने साफ किया कि BJP किसी बाहरी को CM नहीं बनाएगी, बल्कि एक स्थानीय, बंगाली भाषा बोलने वाला कार्यकर्ता ही मुख्यमंत्री बनेगा। साथ ही उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि चुनाव के बाद ममता बनर्जी के भतीजे और TMC नेता अभिषेक बनर्जी सत्ता में नहीं रहेंगे।

महिलाओं की सुरक्षा पर जोर

अमित शाह ने ममता बनर्जी के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने कहा था कि महिलाओं को शाम 7 बजे के बाद बाहर नहीं निकलना चाहिए। शाह ने कहा कि यह बयान दिखाता है कि राज्य में महिलाओं की सुरक्षा की स्थिति ठीक नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि BJP सरकार बनने के बाद महिलाएं रात में भी बिना डर के बाहर निकल सकेंगी और कानून-व्यवस्था मजबूत की जाएगी।

अपराध और भ्रष्टाचार पर हमला

शाह ने TMC सरकार पर भ्रष्टाचार और “सिंडिकेट राज” चलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि व्यापारियों से “भतीजा टैक्स” और “भाईपो टैक्स” लिया जाता है। प्रशासन का राजनीतिकरण और अपराधीकरण हो चुका है। उन्होंने वादा किया कि BJP सरकार बनने पर भ्रष्टाचार पर सख्त कार्रवाई होगी। एक “व्हाइट पेपर” जारी किया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज से जांच कराई जाएगी।

वोटिंग पर बयान

अमित शाह ने कहा कि इस बार चुनाव पहले के मुकाबले ज्यादा शांतिपूर्ण रहे हैं। उन्होंने आंकड़े देते हुए बताया कि इस बार पहले चरण में हिंसा कम हुई और कोई मौत नहीं हुई। चुनाव आयोग के अनुसार, पहले चरण में लगभग 91.78% वोटिंग हुई, जो काफी ज्यादा है। पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग 29 अप्रैल को होगी और 4 मई को मतों की गिनती होगी।

किसानों और विकास के वादे

शाह ने कहा कि बंगाल में आधुनिक खेती के लिए ज्यादा काम नहीं हुआ है। BJP सरकार बनने पर किसानों के लिए रिसर्च सेंटर बनाए जाएंगे। पारंपरिक फसलों को बढ़ावा दिया जाएगा।  अमित शाह ने दूसरे चरण के मतदाताओं से बढ़-चढ़कर वोट करने की अपील की और कहा कि बिहार, बंगाल और ओडिशा (अंग, बंग और कलिंग) में BJP की सरकार बनने से पूरे पूर्वी भारत का विकास होगा।

ये भी देखें : पकड़ा गया IRS अधिकारी की बेटी का हत्यारा, कहा- अगर दीदी पैसे दे देतीं, तो यह नहीं होता

Exit mobile version