Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

पंजाबः CNG प्लांट के विरोध में किसानों ने Jalandhar-Jammu National Highway को किया बंद

August 8, 2024

पंजाबः CNG प्लांट के विरोध में किसानों ने Jalandhar-Jammu National Highway को किया बंद

जालंधरः शहर से एक लोगों से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां, किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए भोगपुर में हाईवे रोक दिया है। भोगपुर सी.एन.जी. प्लांट के विरोध में भोगपुर मार्कीट एसोसिएशन और किसानों द्वारा जालंधर जम्मू नेशनल हाईवे को जाम करके प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

किसानों ने जिला जालंधर के तहत भोगपुर में प्रस्तावित सीएनजी प्लांट का विरोध शुरू कर दिया है। किसानों ने आज इस प्लांट के विरोध में जालंधर-पठानकोट हाईवे को भोगपुर बाजार में बंद कर दिया है। किसान प्लांट के विरोध में हाईवे के बीच टैंट लगाकर धरने पर बैठ गए हैं। किसानों द्वारा हाईवे को बंद कर दिए जाने से जालंधर की तरफ और पठानकोट की तरफ से आने वाले वाहनों की लंबी लाइनें लग गई हैं।

हालांकि किसानों के विरोध और हाइवे पर लगाए गए धरने को समाप्त करवाने के लिए मौके पर प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी पहुंच गए हैं। वह किसानों ने बातचीत कर मसले को हल करने का आश्वासन देकर धरना समाप्त करवाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको बता दें, कि लोगों द्वारा इस प्लांट का विरोध किया जा रहा है कि इससे शहर की हवा और जहरीली गैस और धरती नीचला पानी खराब होने का खतरा है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें