Site icon Dainik Savera Times

राहुल को असम में शंकरदेव मंदिर जाने से रोका : कांग्रेस

नगांव (असम): कांग्रेस ने कहा है कि पार्टी नेता राहुल गांधी को ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के बीच असम में बताद्रवा थान में सोमवार को संत श्री श्री शंकरदेव के जन्मस्थान में दर्शन और पूजा करने से रोका गया जिसके बाद गांधी वहीं सड़क पर बैठ गये।

गांधी को मंदिर प्रवेश की अनुमति नहीं देने की कड़ी निंदा की और कहा कि यह कदम मुख्यमंत्री हिमंत विस्व सरमा के आदेश पर उठाया गया है जबकि मंदिर प्रबंध समिति पहले ही दर्शन की अनुमति दे चुकी थी। पुलिस ने श्री गांधी को मंदिर जाने से रोका तो कांग्रेस नेता वहीं सड़क पर बैठने को मजबूर हो गये। पार्टी ने कहा कि गांधी ने अनुमति ली थी लेकिन कल देर रात मंदिर जाने के आदेश के रद्द किया गया।

Exit mobile version