Site icon Dainik Savera Times

पटियाला: नार्दर्न बाईपास पर चला वन विभाग का पीला पंजा

पटियाला: नार्दर्न बाईपास पर वन मंडल अफसर, पटियाला विद्या सागरी आर.यू. (आई.एफ.एस) के दिशा निर्देशों अनुसार और वन रेंज अफसर, पटियाला स्वर्ण सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की जगह में लोगों की तरफ से किए नाजायज कब्जे जेसीबी के साथ हटाए गए। वन रेंज अफसर स्वर्ण सिंह ने बताया कि आने वाले समय में भी विभाग की तरफ से नाजायज कब्जे हटाने संबंधी कार्रवाई जारी रहेगी और कब्जा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी शुरू की जाएगी। इस मौके पर रमनप्रीत सिंह ब्लाक अफसर, विक्रमजीत सिंह, अमनदीप सिंह, अमरिन्दर सिंह बीट इंचार्ज और रणजीत मनी उपस्थित थे।

Exit mobile version