Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

बटाला में ‘आप’ नेता के घर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

February 24, 2024

बटाला में ‘आप’ नेता के घर लुटेरों ने दिया वारदात को अंजाम

बटाला : बटाला की राधा कृष्ण कॉलोनी में वीरवार देर रात दो लुटेरे एक घर में घुस गए और घर के मालिक को तेजधार हथियार से घायल कर दिया। चोरी की वारदात की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है, क्योंकि पूरा इलाका आम आदमी के विधायक शैरी कलसी तथा आप नेताओं का है, जिसमें चोरों ने भी अपने बुलंद को पेश करके लॉ एंड ऑर्डर को धत्ता बताया है, जबकि चोरों की कालोनी में घुसते हुए सीसीटीवी सामने आई है। इस बारे में घर के मालिक परमिंदर सिंह ने बताया कि रात के करीब 2 बजे थे।

मेरी बेटी पढ़ रही थी तभी एक लुटेरे ने हमारे घर की दीवार तोड़ने की कोशिश की और आवाज सुन कर मैं बाहर आ गया और उसे पकड़ने की कोशिश की, तभी उसने मेरे हाथ पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, मैं घायल हो गया, दोनों लुटेरे भाग गए। उन्होंने बताया कि मेरे घर के एक तरफ विधायक का घर है और दूसरी तरफ कौंसलर का घर है, यह पॉश एरिया है, फिर भी यहां दहशत है। सिटी पुलिस के आईओ सुरिंदर सिंह ने कहा कि सीसीटीवी देख कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें