Site icon Dainik Savera Times

महिलाओं को सशक्त बनाएगा कांग्रेस का नारी न्याय चेतना मार्च

मंडी गोबिंदगढ़: पंजाब में महिला कांग्रेस की मजबूती के लिए पंजाब कांग्रेस की महिला प्रधान गुरशरन कौर रंधावा की ओर हलका स्तर पर बैठकों का सिलसिला तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी के तहत आज विधानसभा हलका अमलोह में पहुंचने पर पूर्व मंत्री रणदीप सिंह नाभा व उनकी पत्नी बहिस्ता सिंह, गोबिंदगढ़ ब्लाक प्रधान संजीव दत्ता, जिला यूथ कांग्रेस प्रधान अमित जयचंद शर्मा लक्की सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। यह बैठक पंजाब की उपाध्यक्षा नीलम रानी की अध्यक्षता में आयोजित की गई थी।

इस मौके पर पंजाब प्रधान गुरशरन कौर रंधावा ने पूरे जिला फतेहगढ़ साहिब में महिला कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने के लिए सभी महिला नेत्रियों को ब्लाक स्तर पर ओहदे देकर सर्टीफिकेट प्रदान किए। पंजाब प्रधान ने पार्टी की महिला वर्करों को पार्टी प्रमुख राहुल गांधी द्वारा चलाई गई मुहिम नारी न्याय चेतना मार्च के प्रचार और प्रचार में तेजी लाने का भी आग्रह किया। बताया कि नारी न्याय चेतना मार्च महिलाओं की सुरक्षा, कल्याण एवं उनको बनते अधिकार दिलाने के लिए गठन किया गया है ताकि महिलाओं को हर फील्ड में सशक्त किया जा सके और महिलाओं को जीवन स्तर ऊंचा किया जा सके। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का नारी न्याय चेतना मार्च महिलाओं को हर पक्ष से सशक्त बनाएगा।

बैठक में पंजाब की उपाध्यक्ष नीलम रानी, फतेहगढ़ साहिब की जिला प्रधान प्रवीन राणा सरहिंद, जिला उपाध्यक्षा शशी शर्मा, परमजीत कौर कुंभ, जिला महासचिव भूपिंदर कौर शाहपुर, कृष्णा देवी शाहपुर, महासचिव सोनिया ठाकुर, अमलोह की प्रधान बलविंदर कौर, अमलोह शहरी प्रधान हरमिंदर कौर, अमलोह देहात प्रधान सिमरनजीत कौर, मंडी गोबिंदगढ़ ब्लाक प्रधान नीतू सिंघी, देहात गोबिंदगढ़ प्रधान कुलदीप कौर जलोवाल सहित भारी संख्या में पार्टी नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे।

Exit mobile version