इस परियोजना पर करीब 1 करोड़ 36 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका उद्देश्य फ्लाईओवर से गुजरने वाले वाहन चालकों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध करवाना और शहर में यातायात को अधिक सुविधाजनक बनाना है। संविधान चौक फ्लाईओवर शहर के महत्वपूर्ण मार्गों में शामिल है। यहां से रोजाना बड़ी संख्या में लोग अपने दफ्तरों, स्कूलों और बाजारों तक पहुंचते हैं। सड़क की स्थिति में सुधार होने से दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर रोजाना इस रास्ते का इस्तेमाल करने वाले लोगों का सफर पहले से अधिक सुगम हो सकेगा।
इस मौके पर नितिन कोहली ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार की प्राथमिकता लोगों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाना है। सड़कें, बेहतर कनेक्टिविटी और सार्वजनिक सुविधाओं का विकास लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बनाने में अहम भूमिका निभाता है। उन्होंने पंजाब सरकार के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि सरकार नागरिक सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जालंधर सेंट्रल में ऐसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिनका सीधा लाभ आम जनता को मिले।
इस अवसर पर सीनियर डिप्टी मेयर बलबीर सिंह, अजय चोपड़ा, पुरी साहब, गोल्डी मारवाहा, लव रॉबिन, मनीष शर्मा और ऋषभ सहोता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।