Last Updated: September 22, 2026

Dainik Savera Times Logo

चहार बाग में 28 लाख से गलियों का निर्माण शुरू, निगम पर उठे सवाल

September 22, 2026

चहार बाग में 28 लाख से गलियों का निर्माण शुरू, निगम पर उठे सवाल

₹28L Road Work Begins : जालंधर। जालंधर सेंट्रल के वार्ड नंबर 25 स्थित मोहल्ला चहार बाग में करीब 28 लाख रुपये की लागत से गलियों के निर्माण कार्य की शुरुआत की गई। इलाका पार्षद उमा बेरी और पूर्व विधायक राजिंदर बेरी ने इसका उद्घाटन किया।

इस दौरान राजिंदर बेरी ने नगर निगम पर विकास कार्य के पहले उद्घाटन की जानकारी पार्षद को न देने का आरोप लगाते हुए मामले की जांच की मांग की। इस मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ला निवासी और कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन के दौरान राजिंदर बेरी ने बताया कि मोहल्ला चहार बाग की गलियों के निर्माण पर करीब 28 लाख रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से गलियों के निर्माण की मांग थी, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि विकास कार्यों को लेकर लोगों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं आने दी जाएगी। वहीं, राजिंदर बेरी ने नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब नगर निगम की ओर से इस काम का पहले उद्घाटन किया गया था, तब संबंधित वार्ड की पार्षद उमा बेरी को इसकी जानकारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि नगर निगम के प्रोटोकॉल के अनुसार जिस वार्ड में किसी भी विकास कार्य का उद्घाटन किया जाता है, वहां के पार्षद को इसकी सूचना देना जरूरी होता है।

राजिंदर बेरी ने नगर निगम कमिश्नर से मांग की कि इस मामले में संबंधित एसडीओ द्वारा बरती गई लापरवाही की जांच कर उनके खिलाफ बनती कार्रवाई की जाए। इस अवसर पर प्रितपाल सिंह नौटी, पप्पी भाटिया, साहिल भाटिया, सुनील दकोहा, प्रदीप शुक्ला, अमित सहगल, संजय कोछड़, मिंटा, अभिषेक बख्शी, बावा सिंह और इंदरजीत सिंह सहित कई लोग मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें