Final Voter List Records 18.27 Lakh Electors After SIR : अमृतसर। जिला निर्वाचन अधिकारी ने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR)-2026 के तहत जिले की विधानसभा क्षेत्रवार अंतिम मतदाता सूची के आंकड़े जारी किए हैं। इसके अनुसार, जिले में अंतिम मतदाता सूची में कुल 18,27,300 मतदाता दर्ज हैं, जबकि SIR शुरू होने से पहले यह संख्या 19,73,071 थी।
प्रारंभिक मतदाता सूची में 17,30,329 मतदाता दर्ज किए गए थे। अंतिम सूची में 9,40,749 पुरुष, 8,86,503 महिलाएं और 48 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिले के सभी 11 विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता संख्या के आंकड़े भी जारी किए गए हैं। अंतिम सूची में अमृतसर पश्चिमी क्षेत्र में सबसे अधिक 2,08,935 मतदाता, जबकि अमृतसर केंद्रीय क्षेत्र में 1,16,809 मतदाता दर्ज हैं।
अमृतसर उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 2,02,533 मतदाता थे, जिनमें 1,03,747 पुरुष, 98,776 महिलाएं और 10 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में कुल 1,65,037 मतदाता थे, जिनमें 84,907 पुरुष, 80,122 महिलाएं और 8 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। अंतिम मतदाता सूची में 1,78,439 मतदाता हैं, जिनमें 89,331 पुरुष, 89,102 महिलाएं और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। अमृतसर पश्चिमी (अनुसूचित जाति) विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 2,18,235 मतदाता थे, जिनमें 1,12,628 पुरुष, 1,05,600 महिलाएं और 7 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में 1,89,061 मतदाता थे, जिनमें 98,370 पुरुष, 90,685 महिलाएं और 6 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। अंतिम मतदाता सूची में कुल 2,08,935 मतदाता दर्ज हैं, जिनमें 1,04,811 पुरुष, 1,04,119 महिलाएं और 5 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।
अमृतसर केंद्रीय विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 1,40,962 मतदाता थे, जिनमें 73,237 पुरुष, 67,712 महिलाएं और 13 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में 1,13,573 मतदाता थे, जिनमें 59,366 पुरुष, 54,197 महिलाएं और 10 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। अंतिम मतदाता सूची में 1,16,809 मतदाता हैं, जिनमें 59,591 पुरुष, 57,208 महिलाएं और 10 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। अमृतसर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर से पहले कुल 1,67,480 मतदाता थे, जिनमें 87,520 पुरुष, 79,955 महिलाएं और 5 अन्य श्रेणी के मतदाता थे। प्रारंभिक मतदाता सूची-2026 में 1,40,136 मतदाता थे, जिनमें 73,149 पुरुष, 66,984 महिलाएं और 3 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल थे। अंतिम मतदाता सूची में कुल 1,45,011 मतदाता हैं, जिनमें 74,607 पुरुष, 70,401 महिलाएं और 3 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं।

