Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

आर्मी काफिले की गाड़ियों के बीच आई स्विफ्ट कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

June 12, 2024

आर्मी काफिले की गाड़ियों के बीच आई स्विफ्ट कार हुई दुर्घटनाग्रस्त

रूपनगर: आज लगभग 11.30 बजे बाईपास पर डा. सुरजीत सिंह अस्पताल के नजदीक स्थापित ट्रैफिक लाईटों पर अचानक एक बड़ी दुर्घटना में एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन किसी प्रकार के जानी नुकसान होने का कोई समाचार नही है। जानकारी अनुसार आज दोपहर जब आर्मी की गाड़ियों का एक काफिला जो चंड़ीगढ उधमपुर जम्मू कश्मीर की तरफ जा रहा था, उसके बीच में एक स्विफ्ट कार चल रही थी, लेकिन उक्त ट्रैफिक लाइटों पर अचानक लाल बती हो जाने के कारण जब आर्मी के काफिले की आगे जा रही गाड़ी अचानक रूकी और कार भी रूक गई, लेकिन पीछे से आ रही आर्मी की गाड़ी का ड्राइवर गाड़ी को एकदम रोकने में असफल रहा और आर्मी की गाड़ी स्विफ्ट कार के पीछे टकरा गई।

जिससे कार का पिछला हिस्सा जहां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ वहां अगला हिस्सा भी आगे खड़ी आर्मी की गाड़ी के बीच घुस गया। जिस कारण कार दोनों तरफ से क्षतिग्रस्त हुई, लेकिन गनीमत यह रही कि कार चालक व उसका साथी बाल बाल बच गया। इस संबंधी जानकारी देते हुए आईओ. सुभाष शर्मा थाना सिटी रूपनगर ने बताया कि आर्मी का काफिला चंड़ीगढ से रवाना होकर उधमपुर की तरफ जा रहा था और लगभग आर्मी की 30 गाड़ियां आगे निकल चुकी थी और लगभग 7 गाड़ियां पीछे चल रही थी और बाईपास पर अचानक रैड लाईट होने के कारण उक्त हादसा हो गया।

उन्होंने बताया कि नियमोंनुसार आर्मी के काफिले के बीच किसी भी बाहरी गाड़ी को चलने की ईजाजत नही होती, क्योंकि आर्मी की गाड़ियों में कई प्रकार की हथियार बंद और विस्फोटक सामग्री मौजूद हो सकती है। दूसरी तरफ उन्होंने कहा कि इस संबंध में पुलिस प्रशासन के प्रमुख व उच्च अधिकारी जो भी निर्देश जारी करेंगे, उसके अनुसार ही कार्यवाही को अमल में लाया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें