Site icon Dainik Savera Times

ऑटो में बैठी सवारियों के मोबाइल चोरी करने वाले गैंग के 2 सदस्य काबू

लुधियाना: ऑटो में बैठी सवारियों के मोबाइल चोरी करने वाले ऑटो गैंग के दो सदस्यों को थाना हैबोवाल की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान वरयाम सिंह नगर निवासी परमपाल सिंह व अमन नगर निवासी राहुल सिंह के रूप में हुई है। जांच अधिकारी जिंदर लाल ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली कि ऑटो में बैठी सवारियों से ऑटो गैंग के दोनों आरोपी मोबाइल चोरी करते हैं। दोनों आरोपियों को मोबाइल बेचने जाते समय 14 मोबाइल समेत गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर दिया है।

Exit mobile version