Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

दस साल में आम आदमी का जीवन हुआ आसान : Sanjay Tandon

April 30, 2024

दस साल में आम आदमी का जीवन हुआ आसान : Sanjay Tandon

चंडीगढ़: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन के चुनाव प्रचार को लगातार मजबूती मिल रही है। सोमवार को पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट बार काउंसिल के सदस्यों ने टंडन का समर्थन किया। इसके साथ ही उन्होंने दो अन्य कार्यRमों में शिरकत की, जहां पर अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया। यही नहीं बार काउंसिल के सदस्यों ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल की सराहना की। बार काउंसिल भवन में संजय टंडन का जोरदार स्वागत हुआ।

वरिष्ठ अधिवक्ता चेतन मित्तल ने संजय टंडन को जमीनी स्तर का नेता बताते हुए कहा कि वे चंडीगढ़ के लिए सबसे बेहतर उम्मीदवार हैं, क्योंकि वे स्थानीय भी हैं और चंडीगढ़ के मुद्दों और समस्याओं से अच्छी तरह वाकिफ हैं और वे उन्हें प्राथमिकता के आधार पर सुलझाएंगे। वहीं संजय टंडन ने बार काउंसिल के सदस्यों को आह्वान किया कि न केवल खुद बल्कि दूसरों को भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकास मॉडल को वोट देने के लिए प्रेरित करें।


उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों का जिR करते हुए कहा कि 10 साल के कार्यकाल में आम आदमी का जीवन आसान हुआ है, घर द्वार तक ही योजनाएं पहुंच रही हैं और शासन में पारदर्शिता आई। यही नहीं उन्होंने मोदी सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार पर बड़ी चोट की गई है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकाल में हुए भ्रष्टाचार चुटकी लेते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में फोन बैंकिंग प्रचलित थी, जब पी. चिदंबरम जैसे नेता अपने मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए फोन करते थे। अब इस तरह की फोन बैंकिंग अतीत की बात हो गई है।


उन्होंने मोदी सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से बताया कि उज्जवला योजना से 12 करोड़ परिवारों तक गैस सिलेंडर पहुंचा। इस अवसर पर पंजाब और हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुवीर सिद्धू, हरियाणा के महाधिवक्ता बलदेव राज महाजन, वरिष्ठ अधिवक्ता अतुल लखनपाल, लेखराज शर्मा, सुमित महाजन सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें