
Gym Owner Accused of Assaulting, Molesting Woman Designer : लुधियाना। एक महिला प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर ने सराभा नगर स्थित जिम मालिक पर मारपीट, छेड़छाड़ और जान से मारने की धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पार्टी के दौरान हुए विवाद के बाद जिम मालिक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिम मालिक पर महिला ने बालियां खींचने और छेड़छाड़ के भी आरोप है। महिला का कहना है कि जिम मालिक ने उसका गला भी घोंटने की कोशिश की। शिकायतकर्ता गुल मल्होत्रा (27) ने पुलिस को बताया कि वह पेशे से प्रोफेशनल इंटीरियर डिजाइनर हैं और उनकी अपनी डेकोर कंपनी भी है। उन्होंने वर्ष 2025 में लुधियाना में डी कार्वे नाम से जिम जॉइन किया था। इसी दौरान उनकी मुलाकात जिम मालिक से हुई। महिला के अनुसार, जिम मालिक उनके साथ दोस्ताना व्यवहार करता था।
दोनों परिवारों के बीच भी जान-पहचान हो गई थी। जानकारी के अनुसार महिला अपना अलग इंडिपेंडेंट इवेंट्स का कारोबार करना चाहती थी, लेकिन जिम मालिक उसे मना करता था। वह उसे कहता था कि मिलकर काम करे। दोनों के बीच इवेंट्स आर्गेनाइज पार्टियां करवाने का काम था। एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी के दौरान घटना महिला ने शिकायत में बताया कि अक्टूबर, 2026 में उन्होंने डी कार्वे से जुड़े आयोजनों के अलावा स्वतंत्र रूप से भी इवेंट होस्ट करने का फैसला किया था। इसी सिलसिले में 7 नवंबर 2026 की रात एलिजाबेथ कैफे में दिवाली पार्टी आयोजित की गई थी।
पार्टी की पूरी डेकोरेशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने संभाली थी। किचन के बाहर बालकनी की तरफ ले गया महिला के अनुसार, रात करीब 11 बजे वह पार्टी में पहुंचीं और लगभग 30-40 मिनट तक वहां सामान्य माहौल रहा। रात करीब 1 से 1:30 बजे जब वह घर जाने की तैयारी कर रही थीं, उस समय जिम संचालक शिवा सचदेवा भी वहां मौजूद थे। आरोप है कि उन्हें किचन के बाहर बालकनी की तरफ ले जाया गया। जब महिला ने उनके साथ कारोबार नहीं करने की बात कही तो विवाद बढ़ गया। मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया शिकायतकर्ता का आरोप है कि इस दौरान उनके साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया गया।
उनके बाल खींचे गए और शरीर पर चोटें पहुंचाई गईं। उन्होंने जान से मारने की धमकी देने और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। मामले की जांच कर रही पुलिस महिला ने बताया कि इस घटना के बाद वह मानसिक तनाव में हैं। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले में थाना डिविजन नंबर 5 के एसएचओ हमराज सिंह चीमा ने कहा कि आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई। मामले की जांच कर रहे है।