Site icon Dainik Savera Times

मौसम ने बदला मिजाज; 22 तक हलकी बारिश व बादल छाए रहने की संभावना

पठानकोट: शहर का मौसम बदल गया है। रविवार को पूरे दिन कभी धूप तो कभी छांव जैसी स्थिति बनी रही। दिनभर मध्यम हवाएं चलती रहीं। सोमवार सुबह से ही हलकी बूंदाबांदी शुरू हो गई। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से आया है। मौसम विभाग ने 19 से लेकर 22 फरवरी तक हलकी बारिश होने के साथ-साथ बादल छाए रहने की संभावनाएं व्यक्त की है। इससे तापमान में दो से चार डिग्री तक गिरावट आ सकती है।

इसके साथ ही 27 फरबरी से लगातर एक सप्ताह तक बारिश होने आसार जताए गए हैं। खेतीबाड़ी माहिरों की मानें तो यह हलकी बारिश फसलों के लिए खाद का काम करेगी,क्योंकि फसलें मौसम और वातावरण पर काफी निर्भर करती हैं। फरवरी का महीना चल रहा है ठंड का स्तर भी कुछ ज्यादा कम नहीं हुआ है। ऐसे में इस बारिश से उन किसानों को अधिक लाभ मिलने वाला है जिनकी फसलें बारिश के परानी पर निर्भर हैं।

दूसरी ओर यह हलकी बारिश रेडीमेड कारोबारियों के लिए भी सोने पर सुहागा साबित होगी। दुकानदार दविंद्र कुमार, जसंवंत सिंह, हरीश महाजन, गोवर्धन शर्मा आदि ने कहा कि पिछल्ले कुछ दिनों से मौसम में गर्माहट आने लगी थी। उनको लगा था कि सर्दियों का स्टाक अब उनको समेटना पड़ेगा लेकिन इस बारिश की वजह से अब सर्दियों का बचा हुआ माल बिकने की संभावना है,क्योंकि मौसम में अचानक इस बदलाव ने एक बार फिर से लोगों को गर्म मोटे कपड़े पहनने को मजबूर कर दिया है।

Exit mobile version