Last Updated: November 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

सांड के हमले में बुजुर्ग हुआ गंभीर जख़्मी, गुस्साए मोहल्लेवासियों ने प्रशाशन पर लगाए लापरवाही के आरोप

October 29, 2024

सांड के हमले में बुजुर्ग हुआ गंभीर जख़्मी, गुस्साए मोहल्लेवासियों ने प्रशाशन पर लगाए लापरवाही के आरोप

नाभा: बेसहारा पशुओं के कारण आए दिन कई हादसे होते हैं। बेसहारा जानवर का कहर नाभा में भी देखने को मिला, जहां एक बुजुर्ग पर सांड ने हमला कर उसे बुरी तरह घायल कर दिया। यह घटना नाभा की जसपाल कॉलोनी की है। घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई। अगर समय रहते आसपास के लोगों ने बुजुर्ग को न बचाया होता तो बुजुर्ग की मौत हो जाती। यदि लोगों द्वारा मिलकर जानवर को नहीं खदेड़ा जाता तो बहुत नुकसान हो सकता था।

बेसहारा पशुओं के मामले पर मोहल्लेवासियों का कहना है कि, यह कोई पहली घटना नहीं है कि कोई बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुआ हो, इससे पहले भी कई लोग इन बेसहारा जानवरों के कारण गंभीर रूप से घायल हो चुके हैं। प्रशाशन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। वह कुम्भकर्णी नींद सोया हुआ है। उन्होंने कहा की प्रशाशन को जल्द ही इस पर ठोस कदम उठाना होगा, नहीं तो रोज कोई न कोई इसी तरह घायल होता रहेगा।

इस संबंध में नगर कौंसिल नाभा के कार्यकारी अधिकारी गुरचरण सिंह ने कहा कि हम बेसहारा पशुओं को पकड़ने के लिए विशेष कैटल कैप्चर टीमें बुला रहे हैं और दिवाली के बाद सभी बेसहारा पशुओं को पकड़कर गौशाला में भेज दिया जाएगा।

इस मौके पर एक बुजुर्ग ने कहा कि, “मुझे एक आवारा जानवर ने बुरी तरीके सी जख्मी कर दिया था। इस कारण मैं तीन महीने तक बिस्तर पर पड़ा रहा। नगर परिषद में कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मैं मैं गरीब हूं, मेरे इलाज के दौरान 40,000 भी लग गए हैं।”

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें