Site icon Dainik Savera Times

सिविल अस्पताल के एमसीएच में कैसे हो चूहों का परमानैंट ‘इलाज’

लुधियाना: सिविल अस्पताल लुधियाना में बड़ी से बड़ी बीमारियों का इलाज हो जाता है लेकिन ‘चूहों का इलाज’ करने में अस्पताल प्रबंधन को ‘नाकों चने चबाने’ पड़ रहे हैं। चूहों से मरीज और अटैंडैंट दहशत में हैं तो अस्पताल प्रबंधन भी परेशान है। पीएयू के जूलोजी डिपार्टमैंट की मदद भी ले ली गई है लेकिन फिलहाल तो इस लड़ाई में चूहे ही अस्पताल प्रबंधन पर ‘भारी’ पड़ रहे हैं।

दरअसल चूहों ने अस्पताल में उत्पात मचा रखा है। बड़े-बड़े चूहों के झुंड जच्च बच्च अस्पताल के वार्डो तक में पहुंच जाते हैं और मरीज दहशत में रहते हैं कि कहीं चूहे उन्हें काटकर दूसरी मुसीबत में न फंसा दे। कई बार तो चूहे जमीन पर बैठे अटैंडैंट को काट भी लेते हैं। कई मरीजों के अटैंडैंट ने चूहों के वीडियो भी बनाए हैं, जिनमें वार्ड में मरीजों के बैड के साथ बने टेबल पर एक दर्जन से अधिक चूहे घूमते दिख रहे हैं। मरीजों का कहना है कि चूहे अक्सर उनके बिस्तरों तक में घुस जाते हैं। चूहे उनके कंबल तक खींचते हैं। जच्च-बच्चा वार्ड में दाखिल महिलाओं को अपने नवजात शिुशओं की सुरक्षा का डर सताता रहता है कि कहीं चूहों का झुंड बच्चे को न काट लें।

Exit mobile version