जालंधर: प्रॉपर्टी टैक्स के वन टाइम सैटलमैंट स्कीम (ओटीएस) का अंतिम दिन रविवार को है। इसको लेकर शहर के लोग बीते साल का प्रॉपर्टी टैक्स बगैर किसी ब्याज और जुर्माने के अपना टैक्स जमा करवा सकते हैं। शनिवार को भी निगम द़फ्तर और सीएफसी सैंटर खुले रहे, जहां दिन भर मेंa 1.60 करोड़ रुपए टैक्स जमा हुआ। निगम के सुपरिंटैंडैंट महीप सरीन ने बताया कि अब तक मौजूदा साल के करीब 21 करोड़ रुपए टैक्स जमा हो चुके हैं जो बीते साल के मुकाबले कई करोड़ रुपए ज्यादा हैं।
ये भी पढ़ें : Anti Corruption Bureau की बड़ी कार्रवाई: 40 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर

