Last Updated: November 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

इरादा कत्ल व लुटेरा गिरोह के 10 मैंबर गिरफ्तार, 2 पिस्तौल सहित तेजधार हथियार बरामद

April 4, 2024

इरादा कत्ल व लुटेरा गिरोह के 10 मैंबर गिरफ्तार, 2 पिस्तौल सहित तेजधार हथियार बरामद

पटियाला: शरारती तत्वों के खिलाफ जारी अभियान के दौरान पटियाला पुलिस ने 2 अलग-अलग मामलों में इरादा कत्ल और लुटेरा गिरोह के 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसमें इरादा कत्ल के छह व लुटेरा गिरोह के 4 मैंबर शामिल हैं। उनके पास 32 बोर के 2 पिस्तौल, 9 रौंद और कुछ तेजधार हथियार पकड़े गए हैं। एसपी सिटी मोहम्मद सरफराज आलम और एसपी (डी) योगेश शर्मा ने बताया किइरादा कत्ल की वारदात में शामल मुख्य आरोपी राजविन्दर सिंह उर्फ राजा बाकसर, हरप्रीत सिंह उर्फ सनी उर्फ चीमा, साजन उर्फ केबी, जोनी सिंह, सूरज और गौरव सिंह को गिरफ्तार किया है और दूसरे केस में लुटेरा गिरोह के हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन, सन्दीप सिंह उर्फ सनी, सोनू और पारस कुमार उर्फ घोड़ा को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने इरादा कत्ल के बारे बताया कि 22 मार्च को गांव रसूलपुर सैदा नजदीक प्राथमिक स्कूल के पास 40- 50 नौजवान लड़के हुल्लड़बाजी कर रहे थे, जिनको गिरफ़्तार करते समय सिपाही गुरप्रीत सिंह की दाहिनी टांग टूटने के कारण वह जख्मी हो गया था। इस संबंध में मुकदमा नंबर 46 थाना अनाजमंडी में दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पटियाला पुलिस ने तीन अप्रैल को फोकल प्वाइंट एरिया में से आरोपी राजविन्दर सिंह उर्फ राजा बाकसर पुत्र ओंकार सिंह वासी किरायेदार एकता नगर नजदीक सोनी पब्लिक स्कूल थाना अनाज मंडी, हरप्रीत सिंह उर्फ सनी उर्फ चीमा पुत्र अंग्रेज सिंह वासी गुरदीप कालोनी अबलोवाल थाना सिविल लाइन पटियाला, साजन उर्फ केबी पुत्र शतरूगिर निवासी गली नंबर 2 दर्शना कालोनी अबलोवाल, जोनी सिंह पुत्र क्रम सिंह निवासी गांव बिल्लु थाना त्रिपड़ी, सूरज पुत्र सुखदेव सिंह निवासी दर्शना कालोनी अबलोवाल थाना सिविल लाइन और गौरव सिंह पुत्र धर्मिंदर सिंह वासी झिल थाना त्रिपड़ी को फोकल प्वाइंट से गिरफ्तार किया है। उनके पास से तेजधार हथियार भी मिले हैं। इस केस में पहले 8 आरोपी गिरफ़्तार हो चुके हैं। उन्होंने आगे बताया कि राजविन्दर सिंह उर्फ राजा बाकसर उसी दिन इरादा कत्ल केस में जमानत पर पटियाला जेल में से बाहर आया था। उनके पास से 2 किरपान, 2 बेसवाल और 2 डंडे बरामद हो चुके हैं। अब तक इस केस में कुल 14 आरोपी गिरफ़्तार हो चुके हैं।

लुटेरा गिरोह के बारे में जानकारी देते हुए एसपी ने बताया कि लुटेरा गिरोह के 4 सदस्यों को भी तीन अप्रैल को डीसीडब्ल्यू पुल के नीचे से हरप्रीत सिंह उर्फ मक्खन पुत्र रूड़ सिंह निवासी गांव सैफदीपुर थाना सदर पटियाला, सन्दीप सिंह उर्फ सन्नी पुत्र बचित्तर सिंह वासी प्रसिद्ध थाना सदर नकोदर जिला जालंधर, सोनू पुत्र शिवनाथ वासी किरायेदार रघुलाल, मथुरा कालोनी पटियाला और पारस कुमार उर्फ घोड़ा पुत्र विनोद कुमार निवासी गली नंबर 01, बालमीक कालोनी त्रिपड़ी पटियाला को हथियारों के साथ लूट की वारदात करने की योजना बनाते हुए काबू किया है। इस संबंधी 3 अप्रैल को थाना अर्बन एस्टेट में मुकदमा नंबर 41 करके उनसे 2 पिस्तौल 32 बोर समेत 09 रौंद और 2 किरपान बरामद की है। उक्त आरोपियों के खिलाफ पहले भी मुकदमे दर्ज हंै और यह जेल में भी रह चुके हैं। पटियाला पुलिस ने गिरफ़्तार किए सभी व्यक्तियों का क्रिमीनल रिकार्ड पृष्टभूमि है। जिनके खिलाफ कत्ल, इरादा कत्ल, लूट और एनडीपीएस एक्ट और कई अन्य मामलों के मुकदमे दर्ज हैं।

आज सभी को अदालत में पेश किया था, जिसमें उनका रिमांड मिला है। अब पुलिस उनसे और पूछताछ करेगी। उनको गिरफ़्तार करने में डीएसपी डी अवतार सिंह, डीएसपी सिटी-2 जंगजीत सिंह के नेतृत्व में इंस्पेक्टर शमिंदर सिंह इंचार्ज टैकनिकल स्पोट यूनिट, इंस्पेक्टर अमनदीप सिंह बराड़ मुख्य अफसर थाना अर्बन अस्टेट और एसआई गुरमीत सिंह मुख्य अफसर थाना अनाजमंडी के साथ सीआईए की अलग अलग टीमें शामिल हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें