Last Updated: October 14, 2026

Dainik Savera Times Logo

अमृतसर एयरपोर्ट पर 10 हजार यू.एस. डॉलर की ठगी

September 12, 2024

अमृतसर एयरपोर्ट पर 10 हजार यू.एस. डॉलर की ठगी

अमृतसर: जसप्रीत सिंह निवासी गांव बेरपुरा अंबाला ने पुलिस को बताया कि उसने विदेश जाने के लिए ट्रैवल एजैंट गोपाल शर्मा निवासी गढ़शंकर होशियारपुर, धरमिंदर सिंह निवासी गांव राम दिवाली अमृतसर, रोशन सिंह निवासी गांव सोहियां बटाला और सन्नी निवासी गोल्डन एवेन्यू के साथ संपर्क किया था। आरोपियों ने उसे आस्ट्रेलिया भेजने का वायदा किया। उसे अमृतसर के एयरपोर्ट पर बुला लिया। उससे 10 हजार यू.एस. डालर लिए। उसे न तो विदेश भेजा, न ही उसे विदेश जाने का वीजा दिलवाया। थाना एयरपोर्ट में शिकायत की गई। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर लिया गया है। छापामारी करते हुए धरमिंदर सिंह और रोशन सिंह को गिरफ्तार कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें