Last Updated: October 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

डिप्टी कमिश्नर द्वारा 100 दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

December 7, 2024

डिप्टी कमिश्नर द्वारा 100 दिवसीय टीबी जागरूकता अभियान की हुई शुरुआत

कपूरथला: टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत आज सिविल अस्पताल में 100 दिवसीय टीबी ख़ात्मा अभियान का आग़ाज़ किया गया। इस अभियान की शुरुआत डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री अमित कुमार पांचाल और सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. रिचा भाटिया ने की। इस दौरान उपस्थित दर्शकों द्वारा इस बीमारी के प्रति जागरूकता पैदा करने की शपथ भी ली।

डिप्टी कमिश्नर कपूरथला अमित कुमार पांचाल ने इस अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि इस बीमारी को जड़ से रोकने के लिए सभी को मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने सभी से इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करने की अपील की।

इस अवसर पर सिविल सर्जन कपूरथला डॉ. रिचा भाटिया ने टीबी रोग के प्रति जागरूकता के लिए चलाये जा रहे अभियान के बारे में बताया कि सरकार 7 दिसंबर से 24 मार्च तक विशेष अभियान चला रही है, जिसमें टी.बी. मरीजों की पहचान के लिए डोर-टू-डोर अभियान भी चलाया जाएगा और मरीजों की पहचान कर उनका इलाज शुरू किया जाएगा।

इस अवसर पर जिला तपदिक अधिकारी डॉ. मीनाक्षी ने अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कहा कि स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, वृद्धाश्रमों में रहने वाले बुजुर्गों, किसी बीमारी से पीड़ित मरीजों, मजदूर वर्ग आदि पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

इस अवसर पर डिप्टी कमिश्नर कपूरथला श्री अमित पांचाल द्वारा जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

वर्णनयोग है कि उक्त वाहन वैन में एक मेडिकल ऑफिसर और एक लैब टेक्नीशियन तैनात हैं जो पूरे जिले में भ्रमण कर टीबी मरीजों की पहचान कर इलाज के लिए सरकारी अस्पतालों में भेजेंगे।इतना ही नहीं इस दौरान बीमारी से बचाव के लिए जागरूक भी किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें