Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

मोगा से नमो क्रिकेट लीग में उतरेंगी 100 टीमें, 40 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

August 31, 2026

मोगा से नमो क्रिकेट लीग में उतरेंगी 100 टीमें, 40 से ज्यादा रजिस्ट्रेशन

100 teams to participate in Namo League : मोगा। युवाओं को नशे से दूर रखने और खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से 17 सितंबर से नमो क्रिकेट लीग शुरू होने जा रही है। मोगा जिले से करीब 100 क्रिकेट टीमों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है, जिसमें अब तक 40 से अधिक टीमें अपना रजिस्ट्रेशन करवा चुकी हैं। लीग के जरिए खेल प्रतिभाओं को मंच देने के साथ समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाने पर जोर रहेगा।बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. हरजोत कमल भी मौजूद रहे।

अमन शर्मा ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखते हुए खेलों से जोड़ना और समाज में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना है। यह महज क्रिकेट प्रतियोगिता नहीं, बल्कि युवाओं को नशे से दूर रखने के उद्देश्य से चलाया जा रहा एक व्यापक जन-अभियान है। उन्होंने मोगा में लीग के आयोजन को लेकर अब तक की तैयारियों की समीक्षा की और आगामी मुकाबलों के सफल आयोजन के लिए विभिन्न टीमों का गठन भी किया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए मैचों के दौरान खाने-पीने सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। लीग में टीमों का रजिस्ट्रेशन पूरी तरह निशुल्क रहेगा। रजिस्ट्रेशन कराने वाली टीमों के खिलाड़ियों को 17 सितंबर को दिल्ली में लीग के उद्घाटन अवसर पर निशुल्क क्रिकेट जर्सियां उपलब्ध करवाई जाएंगी।

अमन शर्मा ने बताया कि नमो क्रिकेट लीग के तहत पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और चंडीगढ़ सहित पांच राज्यों से 51 हजार से अधिक खिलाड़ियों तथा 3,200 से अधिक टीमों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। मोगा में प्रतियोगिता जीतने वाली टीमों को नकद पुरस्कार के साथ-साथ 21 लाख रुपये के नकद पुरस्कार वाले अगले राउंड में क्वालीफाई करने का अवसर भी मिलेगा। नमो क्रिकेट लीग की शुरुआत 17 सितंबर 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर होगी। प्रतियोगिता में 14 वर्ष या उससे अधिक आयु के खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। लीग का आयोजन सुदेश भंडारी चैरिटेबल ट्रस्ट, पंचकूला (हरियाणा) की ओर से किया जा रहा है। बैठक के दौरान समाजसेवी नवीन सिंगला, पिंक पाल सिंह, वासु शर्मा, अजय गुलाटी, संजीव आहूजा, विनय शर्मा, अमित गोयल, राजपाल ठाकुर और राजेश वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें