Site icon Dainik Savera Times

बड़ी खबर:जालंधर में 10वीं क्लास की लड़की को जिंदा जलाया

जालंधर (पंकज) : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां एक लड़की का शव जली हुई हालत में बरामद किया गया है। यह मामला जालंधर के अर्जन नगर स्थित मिट्ठू बस्ती का है। मृतक लड़की की पहचान 18 वर्षीय रागिनी के रूप में हुई है। उसका शव उसके घर से कुछ दूरी पर बरामद किया गया, जिसके बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

वहीं लड़की के माता-पिता ने बताया कि उनकी बेटी 10वीं कक्षा में पढ़ती थी और स्कूल के बाद वह एक घर में काम करने चली जाती थी, जिसके बाद वह घर आकर पढ़ाई करती थी। उन्होंने यह भी कहा कि उनके परिवार का किसी से किसी तरह का कोई झगड़ा नहीं है। वे गरीब लोग हैं और यहां काम करने आये हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि फ़िलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version