Site icon Dainik Savera Times

पाकिस्तान भाग रहे 11 बंगलादेशी अटारी बॉर्डर से गिरफ्तार

अमृतसर : अटारी बॉर्डर पर 11 बंगलादेशी नागरिकों को पकड़ा गया है। इनमें तीन महिलाएं व तीन बच्चे भी शामिल हैं। जानकारी के अनुसार यह सभी पाकिस्तान भागना चाहते थे। ये बंगलादेशी आईसीपी में छिपे हुए थे। आईसीपी तक पहुंचने के लिए इन्होंने 11 फीट ऊंची दीवार भी लांघी। इस दौरान इनके साथ आई एक गर्भवति का गर्भपात भी हो गया है। जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। इसें इनका साथ सरहदी गांव के एक भारतीय अज्ञात नागरिक ने दिया है। इसके लिए उसने इनसे 25 हजार रुपए भी लिए। अमृतसर ग्रामीण पुलिस ने गिरफ्तार सभी बांग्लादेशियों के खिलाफ घरिंडा थाने में मामला दर्ज कर लिया है। कुछ देर के लिए इन सभी बांग्लादेशियों को अमृतसर की अदालत में पेश किया जाएगा।

Exit mobile version