Last Updated: October 16, 2026

Dainik Savera Times Logo

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 112 दिन: 117 नशा तस्कर गिरफ्तार, 7.5 किलो हैरोइन और 39,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद

June 22, 2025

‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 112 दिन: 117 नशा तस्कर गिरफ्तार, 7.5 किलो हैरोइन और 39,000 रुपए की ड्रग मनी बरामद

चंडीगढ़/ जालंधर : राज्य में से नशों के मुकम्मल खात्मे के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर शुरू किए गए ‘युद्ध नशेयां विरुद्ध’ के 112वें दिन पंजाब पुलिस ने 117 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके 7.5 किलो हैरोइन, 500 ग्राम अफीम और 39,640 रुपए की ड्रग मनी बरामद की गई है। इससे सिर्फ 112 दिनों के अंदर गिरफ्तार किए गए कुल नशा तस्करों की संख्या 18,524 हो गई है। यह आपरेशन डीजीपी गौरव यादव के निर्देशों पर राज्य के सभी 28 जिलों में एक ही समय चलाया गया। आपरेशन के विवरण देते हुए स्पैशल डीजीपी कानून और व्यवस्था अर्पित शुक्ला ने बताया कि 87 गजटिड अधिकारियों की निगरानी में 1300 से अधिक पुलिस कर्मचारियों वाली 200 से अधिक पुलिस टीमों ने राज्य भर में 481 स्थानों पर छापेमारी की, जिसके चलते राज्य भर में 84 एफआईआर दर्ज की गई।

ये भी पढ़ें- BSEB 12th Result 2026: आज जारी होगा बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट; जानें कैसे करें चेक

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें