मोहाली : चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है जहां चंडीगढ़ के सेक्टर-46 में मोहाली के डीएसपी के घर में चोर ने वारदात को अंजाम दिया। घर में अलमारी का ताला ठीक करने के लिए आए व्यक्ति ने 121.31 ग्राम सोने के गहने लेकर फरार हो गया। इस चोरी का सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि दो चोर साइकिल पर गली में घूम रहे हैं। वह ताला ठीक करने के लिए आवाज लगा रहे हैं। डीएसपी की पत्नी ने जब उन्हें अलमारी का ताला ठीक करने के लिए बुलाया तो उन्होंने घर में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वह अलमारी में रखें 121.31 ग्राम के सोने के गहने उठा ले गए।हालांकि यह घटना 2 नवंबर की बताई जा रही है। अब पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CM Mann का व्यापारियों को दिवाली तोहफा, OTS योजना को दी मंजूरी
शहर के अलग-अलग सेक्टर में घूम रहे हैं आरोपी
पीड़ित डीएसपी नवनीत कुमार ने बताया कि यह चोर शहर के अलग-अलग इलाकों में घूम रहे हैं। यह ताला ठीक करने की आड़ में किसी को भी निशाने पर ले सकते हैं। कुछ दिन पहले इन्हें सेक्टर-32 में भी देखा गया था। यह दोनों बड़े ही शातिर चोर हैं।
पत्नी को नहीं चला पता
नवनीत कुमार ने बताया कि जब यह चोर कमरे की अलमारी का ताला ठीक कर रहे थे। उस समय उनकी पत्नी भी उसी कमरे में बैठी थी। घर की नौकरानी भी साथ में ही बैठी थी। लेकिन इन चोरों ने बड़ी ही चालाकी से गहने चुराए हैं। उनकी पत्नी और नौकरानी को इसकी भनक तक नहीं लगने दी। दोनों चोरों के लिए चाय भी बनाई गई थी। लेकिन वह जल्दी में बिना चाय पिए ही निकल गए।
बड़ा हादसा: ट्रक-कार की टक्कर में 5 लोगों की मौत
इन गहनों पर किया हाथ साफ
चोरों ने अलमारी के अंदर रखे सोने और चांदी के गहनों पर हाथ साफ किया है। इसमें 45.5 ग्राम सोने की चेन, 50 ग्राम सोने की चार चूड़ियां, 3.5 ग्राम कान की बालियां, 12.6 ग्राम सोने की चेन, 5.31 ग्राम सोने की दूसरी चैन, 1.620 ग्राम सोने का लॉकेट, 2.78 ग्राम सोने की अंगूठी, 18 कैरेट का हीरा और 3.20 ग्राम हीरे की अंगूठी शामिल है।
मेष: दिन शुभ रहेगा...