Site icon Dainik Savera Times

पटियाला रेंज के 126 कांस्टेबलों को पदोन्नति, नए साल का तोहफा: DIG Mandeep Singh Sidhu

पटियाला: डीआईजी पटियाला रेंज मनदीप सिंह सिद्धू ने बताया कि केंद्रीय वरिष्ठता रोस्टर के आधार पर विभागीय पदोन्नति समिति (डीपीसी) की बैठक के बाद पटियाला रेंज के तहत विभिन्न जिलों में तैनात बड़ी संख्या में कांस्टेबलों को कार्यवाहक हेड कांस्टेबल के पद पर पदोन्नत किया गया है।

उन्होंने बताया कि नए साल के तोहफे के तौर पर पटियाला जिले के 73 कांस्टेबल, जीआरपी के 19 कांस्टेबल, संगरूर के 18 कांस्टेबल, बरनाला के 10 कांस्टेबल और मलेरकोटला के 6 कांस्टेबलों को पदोन्नत किया गया है। उन्होंने पदोन्नत होने वाले इन पुलिस कर्मियों को बधाई दी है।

उन्होंने बताया कि डीआईजी पटियाला रेंज के तहत 4 जिलों के 107 और जीआरपी के 19 कर्मियों समेत कुल 126 पुलिस कर्मियों को यह पदोन्नति दी गई है।

ये भी देखें : ‘4 मई TMC के जंगल राज की आखिरी तारीख’, पीएम मोदी का बंगाल में बड़ा हमला

Exit mobile version