Site icon Dainik Savera Times

‘AAP’ के 13 उम्मीदवारों ने हंडियाया नगर पंचायत के लिए नामाकंन पत्र किए दाखिल

बरनाला: नगर पंचायत हंडिआया नगर कौंसिल (कुल 13 वार्ड) के नामांकन की आज आखिरी तारीख को लेकर आम आदमी पार्टी, कांग्रेस पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल बादल पार्टी की लीडरशिप ने अपने अपने 13 उम्मीदवार मैदान में उतारे और उन सभी के नामांकन पत्र आज दाखिल करवाए गए। सभी पार्टियों के नेताओं ने अपने-अपने उम्मीदवारों के प्रति जीत का दावा ठोका। इस मौके आम आदमी पार्टी के लीडर हरिंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के कामों को लेकर वह चुनाव लड़ रहे हैं और उनका दावा है कि 21 दिसंबर को नतीजे आने पर नगर कौंसिल हंडियाया का प्रधान आम आदमी पार्टी का ही बनेगा।

वहीं कांग्रेस विधायक बरनाला और शिरोमणि अकाली दल क्षेत्र इंचार्ज ने कहा कि पंजाब सरकार की तरफ से अगर चुनाव में किसी तरीके की कोई धक्के शाही की गई तो वह बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे आम आदमी पार्टी के सीनियर नेता हरविंदर सिंह धालीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के कामों को लेकर वह चुनाव लड़ रहे हैं और उनका दावा है कि किस दिसंबर नतीजे आने पर नगर कौंसिल हांडीआया का प्रधान आम आदमी पार्टी का ही बनेगा। कांग्रेस बरनाला विधायक कुलदीप सिंह काला ढिल्लों ने कहा कि उपचुनाव बरनाला की तरह इस नगर कौंसिल चुनाव को भी वह बहुमत से जीत हासिल करेंगे और पच सरपंच चुनाव की तरह अगर पंजाब सरकार ने कोई भी धक्के शाही करने की कोशिश की तो उसका मुंह तोड़ जवाब दिया जाएगा धक्के शाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

शिरोमणि अकाली दल के हल्का इंचार्ज कुलवंत सिंह कांता ने कहा कि शिरोमणि अकाली दल बदल द्वारा पूरे संगठित तरीके से यह चुनाव लड़ी जा रही है और मौजूदा सरकार द्वारा किसी तरीके की कोई भी धक्के शाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिरोमणि अकाली दल सरकार के समय में इस हंडियाया नगर कौंसिल में सबसे ज्यादा विकास हुआ था और इस बार उम्मीद है कि वह अच्छे बहुमत के साथ जीत हासिल करेंगे,भारतीय जनता पार्टी जिला प्रधान नामांकन पत्र दाखिल करवाने पहुंचे और उसे मौके उन्होंने दावा किया कि बीजेपी का ग्राफ पंजाब में बढ़ रहा है पिछली नगर कौंसिल चुनाव में वह अकाली दल के गठबंधन में चुनाव लड़ी थी।

लेकिन इस बार भारतीय जनता पार्टी इंडिपेंडेंस 13 सीटों पर खुद लड़ रही है और उन्हें उम्मीद है कि वह जीत हासिल करेंगे।भारतीय जनता पार्टी से निराश होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरमीत सिंह बाबा ने दावा किया कि वह अपनी सीट जीत कर आम आदमी पार्टी की झोली डालेंगे और वहीं भारतीय जनता पार्टी पर निराशा व्यक्त करते कहा कि वह बीजेपी पार्टी का एक वफादार सिपाही था और उन्होंने लंबे समय पार्टी की सेवा की लेकिन पार्टी में कांग्रेस पार्टी से आए नेताओं को पहल दी गई । जिससे पुराने पार्टी वर्करो का मनोबल गिरा है । इसी के चलते वह आज भारतीय जनता पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं और निरस्वार्थ आम आदमी पार्टी में अब सेवा करेंगे।

Exit mobile version