लुधियाना: जिले के ग्यासपुरा इलाके में 13 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि उसके मामा मोहम्मद कैफ ने चाकलेट में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे खिलाया और बच्ची के बेसुध होने पर उसके साथ दुष्कर्म किया।
वारदात के बाद बच्ची डर के कारण चुप रही। दिल्ली लौटने पर उसने परिजनों को घटना बताई। पुलिस शिकायत के अनुसार, बच्ची मई 2026 में अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपनी सौतेली मां के मायके ग्यासपुरा आई थी। इसी दौरान सौतेली मां के भाई कैफ ने उसे चाॅकलेट दी।
आरोप है कि इसे खाने के बाद बच्ची की हालत बिगड़ गई और वह बेसुध होने लगी। इसी स्थिति का फायदा उठाकर आरोपित ने वारदात को अंजाम दिया। परिवार ने 22 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के मेट्रो पुलिस स्टेशन में आरोपित के खिलाफ जीरो एफआईआर दर्ज करवाई। वारदात लुधियाना में होने के कारण दिल्ली के डीसीपी, मेट्रो ने पत्राचार के जरिए मामला लुधियाना पुलिस को भेज दिया।
जीरो एफआइआर की कापी मिलने के बाद थाना साहनेवाल पुलिस ने 14 नवंबर को न्यू अंबेडकर नगर निवासी मोहम्मद कैफ के खिलाफ केस दर्ज किया। उस पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(1), 351(2), 123 और पाक्सो एक्ट की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया है। जांच एएसआई सुखदीप सिंह को सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
📍 Location: लुधियाना (लुधियाना)

