Site icon Dainik Savera Times

14 से 15 साल उम्र की 40 हजार लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाव का टीका फ्री

लुधियाना: लुधियाना में 14 से 15 साल के बीच की उम्र की करीब 40 हजार लड़कियों को सर्विकल कैंसर से बचाव के लिए फ्री वैक्सीनेशन की जाएगी। वैसे प्राइवेट अस्पतालों में अपने स्तर पर वैक्सीनेशन करवाने जाओ तो करीब चार हजार रुपए तक लग जाते हैं लेकिन इस मुहिम के तहत यह वैक्सीनेशन फ्री होगी। यह प्रोग्राम टीनएज लड़कियों को ह्यूमन पेपिलोमावायरस (एचपीवी) से बचाने के लिए देश भर में चल रही कोशिशों का हिस्सा है, जो सर्वाइकल कैंसर का मुख्य कारण है। जिला प्रशासन ने टारगेटेड वैक्सीनेशन प्रोग्राम के तहत वैक्सीनेशन के इंतजाम पूरे कर लिए हैं। यह मुहिम वीरवार 5 मार्च से शुरू होगी, जो 90 दिन तक जारी रहेगी। इस दौरान लुधियाना के 19 सरकारी अस्पतालों में यह वैक्सीनेशन की जाएगी।

वैक्सीनेशन के बाद 30 मिनट तक किया जाएगा ऑब्जर्व
जिन लड़कियों का 14वां जन्मदिन हो गया है लेकिन अभी 15 साल की नहीं हुई हैं, उन्हें एचवीवी टीके की सिंगल 0.5 मिलीलीटर की डोज मिलेगी। यह टीका उनके बाएं हाथ में इंट्रामस्क्युलरली दिया जाएगा। वैक्सीनेशन के बाद 30 मिनट का जरूरी ऑब्जर्वेशन होगी। उनके आराम के लिए रिफै्रशमैंट का इंतज़ाम शामिल है।

Exit mobile version